राष्ट्रपति ने लोगों को गुरु रविदास जयंती पर बधाई दी

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को देशवासियों को गुरु रविदास की जयंती पर बधाई दी।

उन्होंने अपने संदेश में कहा, मैं गुरु रविदास जी की जयंती के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

राष्ट्रपति भवन से एक विज्ञप्ति के अनुसार उन्होंने कहा, गुरु रविदास एक महान संत, कवि और समाज सुधारक थे।

उन्होंने अपने भक्ति गीतों के माध्यम से सामाजिक बुराइयों को मिटाने और समाज में सद्भाव लाने की कोशिश की। उन्हें भक्ति आंदोलन का एक प्रमुख कवि संत माना जाता है।

गुरु रविदास ने लोगों के बीच आपसी प्रेम और समानता की भावना पैदा करने की कोशिश की। राष्ट्रपति ने कहा कि गुरु की शांति और भाईचारे की शिक्षा आज और भी अधिक प्रासंगिक है।

एक प्रबुद्ध आध्यात्मिक व्यक्ति और एक महान समाज सुधारक होने के नाते, गुरु रविदास ने हमेशा अपने अनुयायियों को कड़ी मेहनत, परिश्रम और सहनशीलता के मार्ग पर चलने के लिए प्रोत्साहित किया।

Share This Article