रांची में देह व्यापार की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई, आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए लोग, हिरासत में आठ महिला

News Aroma Media
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: शहर के होटलों में देह व्यापार (Sex Racket) होने के संदेह में कई होटलों पर छापामारी की गई है। हाेटलाें में देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने मंगलवार को इन होटलों में छापेमारी की।

चुटिया थाना पुलिस टीम द्वारा अचानक की गई छापेमारी से स्टेशन रोड में हड़कंप मच गया। कई लोग होटलों के कमरे से अचानक भाग खड़े हुए।

पुलिस ने होटल और स्टेशन रोड पर खड़ी आठ महिलाओं को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। हालांकि कोई एजेंट या कस्टमर नहीं पकड़ा गया है।

मंगलवार को सिटी डीएसपी दीपक कुमार के नेतृत्व में छापामार बताया गया है कि एसएसपी सुरेंद कुमार झा को सूचना मिल रही थी कि स्टेशन रोड पर देह व्यापार का धंधा बड़ी जोर शोर से चल रहा है।

एसएसपी के निर्देश पर सिटी डीएसपी, महिला पुलिस पदाधिकारी और चुटिया थाना पुलिस को एक साथ कई होटलों पर संदेह के आधार पर छापेमारी की है।

इस दौरान आठ महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की रही है।

sex racket Big action on the complaint of prostitution in Ranchi, many people caught in objectionable situation, eight women in custody

पूरे मामले की जांच की जा रही है

पुलिस के अनुसार जिन होटलों में छापेमारी हुई, उनमें होटल गणेश, होटल जासमीन, होटल सम्राट, होटल मधुबन, होटल ओम और होटल प्रीत में छापेमारी हुई है। सिटी डीएसपी ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

बताया गया कि हिरासत में ली गईं महिलाएं में से कुछ बाहर की भी हैं। प्रारंभिक पूछताछ में महिलाओं ने पुलिस को बताया है कि वे होटल में अपने निजी काम से पहुंची थीं और सेक्स रैकेट से उनका कोई लेना देना नहीं है।

sex racket Big action on the complaint of prostitution in Ranchi, many people caught in objectionable situation, eight women in custody

पुलिस को महिलाओं के रैकेट से जुड़े होने का संदेह है। इसलिए पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और होटल कर्मियों से भी पूछताछ की जा रही है।

फिलहाल हिरासत में ली गई महिलाओं को महिला थाना में रखा गया है। सभी से पूछताछ की जा रही है। छापेमारी में पुलिस ने कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए हैं।

sex racket Big action on the complaint of prostitution in Ranchi, many people caught in objectionable situation, eight women in custody

पूछताछ में महिलाओं ने पुलिस को बताया है कि वे होटल में अपने निजी काम से पहुंची थीं

पुलिस ने आठ महिलाओं को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। हालांकि कोई एजेंट या कस्टमर नहीं पकड़ा गया है। पकड़ी गयी महिलाओ में कुछ लोग बाहर की भी रहने वाली हैं।

प्रारंभिक पूछताछ में महिलाओं ने पुलिस को बताया है कि वे होटल में अपने निजी काम से पहुंची थीं। सेक्स रैकेट उनका कोई लेना-देना नहीं है। पुलिस होटल के कर्मियों से भी पूछताछ कर रही है।

Share This Article