हज़ारीबाग : सोशल मीडिया पर फेक मैसेज वायरल करने वालों को पुलिस कप्तान ने चेताया, बख्शे नहीं जाएंगे माहौल बिगाड़ने वाले

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हज़ारीबाग: एसपी मनोज रतन चौथे ने सोशल मीडिया पर फेंक भ्रामक और माहौल बिगाड़ने की मंशा से फोटो वीडियो और मैसेज वायरल करने वालों को कड़ी चेतावनी दी है।

कहां है कि इस तरह के हरकत से लोग बाज आ जाएं अन्यथा कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी। कहा कि जिले में सोशल मीडिया में वायरल करने के आरोप में एक सौ से अधिक लोगों पर कानूनी कार्रवाई की जा चुकी है।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में एक वीडियो विभिन्न सोशल मीडिया में काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे दो वीडियो को जोड़कर बनाया गया है।

इसे जिले के बरही में हुई घटना से जोड़ कर बताया जा रहा है। जबकि इसमें एक उत्तर प्रदेश और एक पैराग्वे देश का है।

इस वीडियो में हजारीबाग जिला का बरही थाना क्षेत्र में हुई घटना से कोई संबंध नहीं है। हजारीबाग जिला में जो घटना घटित हुई है।

वह घटना शाम में हुई थी। जबकि वायरल हो रहे वीडियो में दिन की घटना दिखाई जा रही है। इस वीडियो को वायरल करने में एक सौ से अधिक लोगों पर कानूनी कार्रवाई की गई है।

Share This Article