झारखंड में नक्सलियों की अवैध कमाई से खड़ी की गई संपत्ति को जब्त करने की कार्रवाई शुरू

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड के 14 कुख्यात नक्सलियों की संपत्ति कुर्क की जायेगी। पुलिस मुख्यालय के आदेश पर चतरा पुलिस ने इस अभियान की शुरूआत कर दी है।

चतरा पुलिस ने उन नक्सलियों की सूची बनाई है, जिन्होंने सरेंडर नहीं किया है। अगर वे मुख्यधारा में नहीं लौटते हैं तो उनकी भी संपत्ति कुर्क की जाएगी। साथ ही फरार और गिरफ्तार नक्सली की भी संपत्ति कुर्क की जाएगी।

बताया गया कि फरार चल रहे नक्सलियों की अवैध कमाई से खड़ी की गई संपत्ति को जब्त करने की कार्रवाई शुरू की जा रही है।

इस ऑपरेशन से जुड़े अधिकारियों के अनुसार 25 यूएपीए (अन लॉफुल एक्टिविटी प्रिवेंशन एक्ट) के तहत राज्य सरकार को संपत्ति जब्त करने की शक्ति है।

प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत संपत्ति जब्त करने का अधिकार प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को है।

दोनों ही कानून के तहत नक्सलियों की संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इन नक्सलियों में 25 लाख इनामी प्रदुमन शर्मा उर्फ कुंदन, 25 लाख इनामी गौतम पासवान, 25 लाख इनामी ब्रजेश गंझू, 15 लाख का इनामी आक्रमण गंझू, 15 लाख का इनामी नवीन यादव, 15 लाख का इनामी रमेश गंझू, 15 लाख का इनामी इंदल गंझू, 15 लाख का इनामी दुर्योधन महतो, 10 लाख का इनामी दीपक यादव, 10 लाख का इनामी भीखन गंझू, 10 लाख का इनामी अरविंद भुइयां, पांच लाख का इनामी सहदेव यादव, पांच लाख का इनामी अमरजीत यादव और पांच लाख का इनामी

Share This Article