रांची मोरहाबादी के एक फ्लैट में महिला को लगी गोली, चल रहा इलाज

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजधानी रांची के मोरहाबादी के श्रीराम एनक्लेव के फ्लैट नंबर 710 में शनिवार देर रात एक महिला को गोली लग गई।

आनन-फानन में महिला को रांची के बरियातू स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

बताया गया है कि घायल नीतू सिंह रांची के माइंस कारोबारी राजीव सिंह की पत्नी है। शनिवार देर रात फ्लैट नंबर 710 में गोली चलने की आवाज सुनाई दी।

मौके पर जब लोग दौड़े-दौड़े पहुंचे तो देखा कि नीतू के पैर से खून बह रहा है। लोगों के पूछने पर उसने बताया कि उसे गोली लगी है।

इसके बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे अस्पताल भेजा गया।

कुछ लोगों का ये भी कहना है कि राजीव के बैग में रखा हुआ बंदूक जमीन पर गिर गया। इससे गोली चल गई और नीतू को लग गई।

थाना प्रभारी ज्ञानरंजन ने रविवार बताया कि घायल महिला के बयान के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि उससे गलती से गोली लगी है।

Share This Article