Homeझारखंडझारखंड में दो दिन बारिश की संभावना, Yellow Alert जारी

झारखंड में दो दिन बारिश की संभावना, Yellow Alert जारी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: झारखंड के उत्तर पू्र्वी, मध्य एवं दक्षिण भागों में रविवार को कहीं-कहीं गरज के साथ हल्के दर्जे की बारिश हुई। रांची में सुबह से आसमान में बादल छाये रहे।

अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में दो-तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। इसके बाद अगले तीन दिन न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे तीन से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हो सकती है।

24 और 25 फरवरी को राज्य में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है। 24 फरवरी को वज्रपात की भी आशंका है। इसे लेकर मौसम विभाग रांची ने येलो अलर्ट जारी किया है।

राज्य के कई जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस ऊपर चला गया

हालांकि, अब ठंड से राहत मिलने लगी है। सुबह और शाम छोड़ दें, तो दिन के धूप में तीखापन आने लगा है। इस कारण राज्य के कई जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस ऊपर चला गया है।

अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया है। इस कारण धूप में गर्मी का एहसास हो रहा है।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि पिछले 24 घंटे में झारखंड में मौसम शुष्क रहा। इस दौरान अधिकतम तापमान डाल्टनगंज का 31 डिग्री सेल्सियस रहा।

राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान रविवार को 11. डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 13, डालटनगंज का 12.1, बोकारो का 10.1, चाईबासा का 13, देवघर का 10.4, गोड्डा का 10.7, साहिबगंज का 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा। केवल गढ़वा और गिरिडीह का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...