झारखंड कांग्रेस चिंतन शिविर : सरकार जल, जंगल, जमीन को बचाते हुए राज्य का करें विकास

News Aroma Media
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची/गिरिडीह: प्रदेश कांग्रेस के चिंतन शिविर के दूसरे दिन सोमवार को संगठन के कई विषयों पर चर्चा हुई।

कई प्रमुख वक्ताओं ने शिविर में भाग लिया। सत्र में शिक्षाविद पूर्व कुलपति डॉ रमेश शरण ने झारखंड के विस्थापन, पलायन, रोजगार, पुर्नवासन आदि पर विस्तार से चर्चा की।

उन्होंने कहा कि झारखंड बनने से पहले भी हम लोगों ने झारखंड के विकास के स्वरूप के ऊपर मंथन किया था।

झारखंड राज्य गठन के बाद विकास का जो स्वरूप होना चाहिए वो नहीं हो सका। आज जरूरत इस बात की है कि राज्य सरकार जल, जंगल, जमीन को बचाते हुए राज्य का विकास करें।

मौके पर शरण ने कहा कि झारखंड में कुछ शहरों का उद्योग की वजह से विकास हुआ लेकिन ग्रामीण क्षेत्र का विकास नहीं हो सका।

आज भी राज्य में कुपोषण की बड़ी समस्या है। उच्च शिक्षा प्राथमिक शिक्षा के गुणवत्ता को बढ़ाने की आवश्कता है।

कांग्रेस के महासचिव सह मीडिया एंड कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट के चेयरमैन रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि आज देश की आर्थिक स्थिति नाजुक दौर से गुजर रही है।

केंद्र सरकार चुनिंदे अमीर को अमीर बनाती जा रही है जिनकी तादाद केवल 142 है। पिछले सात सालों में केंद्र सरकार ने 80 लाख करोड़ कर्ज ले रखा है।

औसतन हर एक भारतीय नागरिक के ऊपर 96361 रुपए का कर्ज़ है। उन्होंने कहा कि जब यूपीए की सरकार थी।

तब डॉ मनमोहन सिंह के नेतृत्व में देश की जीडीपी औसतन आठ प्रतिशत रहती थी लेकिन आज की स्थिति यह है कि देश की जीडीपी -सात प्रतिशत हो चुकी है।

पिछले सात सालों में भारतीय बैंकों से धोखाधड़ी करके पांच लाख 35 हजार करोड़ लेकर लोग फरार हो गए। केंद्र सरकार जीएसटी का 700 बार संशोधन कर चुकी है।

अखिल भारतीय कांग्रेस एससी, एसटी, ओबीसी, अल्पसंख्यक के कोऑर्डिनेटर के राजू ने डिजिटल सदस्यता अभियान के बारे में डिटेल जानकारी दिया।

उन्होंने कहा कि डिजिटल सदस्य बनाना बहुत ही आसान है। हर प्रखंड में एक चीफ इनरोलर होगा जो हर बूथ पर एक महिला एक पुरुष इनरोलर बनाएगा।

ये इनरोलर अपने अपने स्मार्ट फोन से सदस्य बनाएंगे। प्रदेश सदस्यता प्रभारी प्रकाश जोशी ने कहा कि सदस्यता अभियान में झारखंड पूरे देश में अच्छा प्रदर्शन करेगी।

चिंतन शिविर में प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडेय, सह प्रभारी उमंग सिंघार, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, नेता विधायक दल आलमगीर आलम, मंत्री रामेश्वर उरांव, बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा, बंधु तिर्की आदि उपस्थित थे।

Share This Article