HomeविदेशUnited Nations ने की पुतिन से शांति की अपील, Ukraine के मित्र...

United Nations ने की पुतिन से शांति की अपील, Ukraine के मित्र देश कर रहे जवाब की तैयारी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

कीव: यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद नाटो व अमेरिका सहित यूक्रेन के मित्र देश जवाब देने की तैयारी कर रहे हैं।

इस बीच संयुक्त राष्ट्र संघ ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से शांति का एक मौका देने की अपील की है।

संयुक्त राष्ट्र संघ और नाटो व अमेरिका सहित पश्चिमी देशों की तमाम कोशिशों के बावजूद रूस ने यूक्रेन पर हमला बोल ही दिया है।

रूस के हमले से यूक्रेन धू-धू कर जल रहा है। संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने ट्वीट कर कहा कि वे दिल की गहराइयों से रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से बस एक बात कहना चाहते हैं।

ट्वीट में उन्होंने लिखा, “राष्ट्रपति पुतिन आप अपनी सेनाओं को रोक लीजिए। शांति को एक मौका दीजिए, पहले ही बड़ी संख्या में लोग मारे जा चुके हैं।”

इस बीच यूक्रेन पर रूस के हमले को लेकर नाटो ने जोरदार जवाब देने की तैयारी की है। माना जा रहा है कि नाटो के सदस्य तीस देश एक साथ रूस पर हमला कर सकते हैं।

अलग अलग देशों के बयानों से भी ऐसे संकेत मिल रहे हैं। कनाडा ने यूक्रेन पर रूस के हमले की कड़ी निंदा करने के साथ रूस से अपनी सेना वापस बुलाने का अनुरोध किया है।

इंग्लैंड के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा कि उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति से बात की है। राष्ट्रपति पुतिन ने खूनखराबे का रास्ता चुना है।

इंग्लैंड और उसके सहयोगी मजबूती से जवाब देंगे। जर्मनी ने भी यूक्रेन के साथ एकजुटता दिखाने का संदेश दिया है।

spot_img

Latest articles

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

रांची में एनीमिया मुक्त झारखंड सप्ताह की तैयारी, 15 से 21 दिसंबर तक चलेगा विशेष अभियान

Preparations for Anaemia Free Jharkhand Week in Ranchi: एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत...

खबरें और भी हैं...