HomeUncategorizedमछली पालन कारोबार : केवल 25 हजार सालाना खर्च कर कमा सकते...

मछली पालन कारोबार : केवल 25 हजार सालाना खर्च कर कमा सकते सकते हैं 1.75 लाख

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: अगर आप अपना काम शुरु करना चाहते हैं तो मछली पालन का कारोबार भी कर सकते हैं।

इसके लिए सरकार से भी सहायता मिलती है। इसमें आप केवल 25,000 रुपये सालाना खर्च करके तकरीबन 1.75 लाख रुपये कमा सकते हैं।

कुछ राज्य सरकारें भी मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए इसे कृषि के समान सुविधाएं दे रही हैं। इसमें सब्सिडी और मछुवारों के लिए बीमा योजना भी शामिल है।

मत्स्य संबंधित कार्यालय में पूछताछ से आपको सभी जानकारियां मिल जाएंगी।

अगर आप भी मछली पालन के व्यवसाय में हैं या फिर इसे शुरू करना चाह रहे हैं तो इसकी आधुनिक तकनीक आपका लाभ कई गुना बढ़ा देगी।

मछली पालन के लिए आजकल बायोफ्लॉक तकनीक काफी मशहूर हो रहा है। कई लोग इस तकनीक का इस्तेमाल करके लाखों में कमाई कर रहे हैं।

इस तकनीक में एक बैक्टीरिया के जरिए मछली पालन में काफी मदद मिल रही है। इसमें करीब 10-15 हजार लीटर के टैंकों में मछलियों को डाला जाता है।

इन टैंकों में पानी डालने, निकालने, उसमें ऑक्सीजन देने आदि की अच्छी खासी व्यवस्था होती है। बायोफ्लॉक बैक्टीरिया मछली के मल को प्रोटीन में बदल देता है, जिसे मछलियां वापस खा लेती हैं।

इससे मछलियों को दिये जाने वाले खाने की भी बचत होती है ओर पानी भी गंदगी से बचा रहता है। शुरुआत में लागत बढ़ सकती है पर बाद में यह मुनाफा देता है।

अगर आप 7 टैंक से अपना कारोबार शुरू करना चाहते हैं तो इन्हें लगाने में आपका करीब 7.5 लाख रुपये का खर्च आएगा। हालांकि, आप जमीन को तालाब बनाकर भी मछली पालन का अच्छी कमाई कर सकते हैं।

spot_img

Latest articles

जिला अदालत भवन निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, मांगी पूरी रिपोर्ट

High Court Strict on Construction of District court Building : राज्य की जिला अदालतों...

पलामू में आधुनिक पुलिस व्यवस्था की ओर बड़ा कदम, बनेगा 6 मंजिला बहुउद्देश्यीय पुलिस भवन

Major step Towards Modern Policing in Palamu: पलामू जिले में पुलिस व्यवस्था को और...

स्मार्ट मीटर में बैलेंस नेगेटिव होते ही कट रही बिजली, रांची में हजारों कनेक्शन बंद

Electricity Department Tightens Rules : रांची में स्मार्ट मीटर वाले बिजली उपभोक्ताओं (Electricity Consumers)...

खबरें और भी हैं...