हजारीबाग में सड़क दुर्घटना, कार सवार दो युवक घायल

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग: रांची-पटना मार्ग पर इचाक थाना क्षेत्र के बरियठ पेट्रोल पंप के समीप हुई सड़क दुर्घटना से कार सवार दो युवक घायल हो गए, जिसमें एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना रविवार को करीब साढ़े चार बजे शाम घटी।

बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार से बरही की ओर से आ रही ऑल्टो कार नंबर जेएच 01टी 0981 ने पीछे से क्रेन वाहन को जोरदार से टक्कर मारा, जिससे ऑल्टो कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना में ऑल्टो में बैठे दो युवक बुरी तरह से घायल हो गए। क्षतिग्रस्त ऑल्टो गाड़ी में दूसरा नंबर प्लेट बीआर 1 वाई 8624 भी मौजूद था।

इचाक पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है।

Share This Article