खूंटी में अफीम की खेती करते तीन गिरफ्तार

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी: अफीम की खेती और इसके कारोबार के खिलाफ खूंटी पुलिस का अभियान लगातार जारी है।

शनिवार को भी पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में अभियान चलाकर 31.64 एकड़ में लगी पोस्ते की खेती को नष्ट कर दिया और अफीम की फसल पर चिरा लगाते और सिंचाई करते तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

इस संबंध में एसपी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मारंगहादा थाना क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अफीम की खेती की गई।

फसल को नष्ट करने के लिए खूंटी के एसडीपीओ अमित कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस दल ने ओमटो गांव के पास झाड़ियों के बीच लगी लगभग 50 डिसमल में लगी फसल को नष्ट कर दिया और फसल की सिंचाई कर रहे लाल मुंडा और सुखराम मुंडा को गिरफ्तार कर लिया।

दोनों ओमटो गांव के रहने वाल हैं।पुलिस ने बिजली के मोटर, तार और सिंचाई में प्रयुक्त होने वाले सामान जब्त किया।

इधर, मुरहू थाना के बरकेला गांव के पास भी पुलिस ने सात एकड़ खेत में लगी अफीम की फसल को नष्ट कर दिया और पोस्ते के फल पर चिरा लगाते सुंदर सिंह मुंडा नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।

वह मुरहू थाना के बरकेला गांव ही रहने वाला है। मुरहू के अभियान में मुरहू के थाना प्रभारी विक्रांत कुमार, एसआई हरेंद्र कुमार दुबे, बलराम सिंह, लक्ष्मण चौधरी, अर्जुन कुमार सिंह और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

वहीं मारंगहादा के अभियान में थाना प्रभारी पुष्पराज कुमार एसआई प्रीतम राज और रिजर्व गार्ड के जवान शामिल थे।

Share This Article