रुपेश पांडे के माता-पिता ने CM हेमंत सोरेन से मिलकर की CBI जांच की मांग

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से बरही के करियातपुर निवासी दिवंगत रुपेश पांडे की माता उर्मिला पांडे और पिता सिकंदर पांडे ने मुलाकात की।

इस दौरान मुख्यमंत्री से रुपेश पांडे की मां ने दिवंगत पुत्र के लिए न्याय की मांग की। परिजनों ने मुख्यमंत्री से मामले की जांच सीबीआई से कराने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने परिजनों को आश्वस्त किया कि परामर्श के बाद सरकार इसपर निर्णय लेगी। रूपेश मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने रूपेश की मां के स्थायी जीवन यापन की व्यवस्था के लिए हजारीबाग उपायुक्त को निर्देश दिया, जिसके बाद स्थायी आजीविका के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई थी मौत

करियातपुर निवासी रुपेश पांडे की मौत मां सरस्वती की प्रतिमा के विसर्जन के दौरान दो गुटों के बीच हुए विवाद में हुई थी।

इसके बाद कानून-व्यवस्था की स्थिति को बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन को भारी मशक्कत करनी पड़ी।

बेटे के लिए न्याय की मांग को लेकर मां ने लंबे समय तक आंदोलन किया। सरकार ने परिवार को भरोसा दिया है कि उनकी हर संभव मदद की जाएगी।

Share This Article