मंत्री बन्ना गुप्ता ने जमशेदजी टाटा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन

News Desk
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने गुरुवार को जमशेदजी टाटा के 183वें जयंती के अवसर पर बिष्टुपुर स्थित पोस्टल पार्क में जमशेदजी टाटा के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।

उन्होंने कहा कि जमशेद टाटा एक जीवांत देवता हैं। उनके दूरदर्शी सोच थी कि जमशेदपुर को नागरिक सुविधाओं के साथ विश्वस्तरीय शहर का दर्जा मिले।

टाटा ने जो सपना देखा था, उसे पूरा करने के मिशन पर कार्य कर रहा हूं। उन्होंने सिर्फ व्यापार ही नहीं किया, बल्कि जनता के साथ अपने कर्मचारियों को कैसे बेहतर नागरिक सुविधा उपलब्ध हो इस पर भी बल दिया।

गुप्ता ने कहा कि टाटा स्टील से उन्होंने मांग की थी कि एमजीएम अस्पताल के बेहतर विकास के लिए सहयोग करें, जिसमे कंपनी प्रबंधन के शीर्ष नेतृत्व ने भी अपनी स्वीकृति दी है। जल्द इसका असर जनता को दिखेगा।

उन्होंने कहा कि स्वर्णरेखा नदी के संरक्षण, मानगो डिमना रोड में आम जनता के लिए वॉकिंग ट्रेक, ओपन जिम सहित अन्य सुविधाओं को भी टाटा स्टील के सहयोग से बनाया जा रहा हैं। मानगो सहित अन्य गैर टिस्को इलाकों में भी टाटा स्टील के सहयोग से विभिन्न जनसुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।

इस अवसर पर कमल अग्रवाल, संदीप मुरारका, ओम प्रकाश सिंह, संजय ठाकुर, माजिद अख्तर, मनोज झा, कैलाश रजक, गुरुचरण मोहंती, मानस गिरी सहित टाटा स्टील और जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे।

Share This Article