Russia-Ukraine War : यूक्रेन के खारकीव में रूस ने बरसाए बम, दो बच्चों सहित आठ की मौत

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कीव: यूक्रेन पर रूस के हमले में अब दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव पर पूरा जोर लगाया जा रहा है। रूस ने बड़ी संख्या में खारकीव पर बम बरसाए हैं।

इस हमले में दो बच्चों सहित आठ लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है। यह संख्या अधिक भी होने की आशंका है।

यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव पर कब्जे के लिए रूस की सेना पिछले तीन दिनों से संघर्षरत है। अब एक साथ सैकड़ों बम खारकीव पर बरसाए गए हैं।

खारकीव के इज़ीयम इलाके में रात भर रूस की ओर से की गई गोलाबारी में दो बच्चों समेत आठ लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आयी है।

Russia-Ukraine War : यूक्रेन के खारकीव में रूस ने बरसाए बम, दो बच्चों सहित आठ की मौत

कल ही भारतीय विदेश मंत्रालय ने ऐसी आशंका को भांप कर भारतीयों को तुरंत खारकीव छोड़ने के निर्देश दिए थे। अब यूक्रेन से भारतीयों की वापसी तेज हो गयी है। गुरुवार को 18 उड़ानों से 3726 भारतीय वापस लौटेंगे।

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि ऑपरेशन गंगा के तहत बुखारेस्ट से आठ उड़ानें, सुसेवा से दो, कोसिसे से एक, बुडापेस्ट से पांच और रेजजो से तीन उड़ानें संचालित की जाएंगी।

इस बीच दुनिया भर से यूक्रेन को मदद का सिलसिला भी तेज हो गया है। जर्मनी ने यूक्रेन को 2700 एंटी एयर मिसाइल देने का एलान किया है।

Russia-Ukraine War : यूक्रेन के खारकीव में रूस ने बरसाए बम, दो बच्चों सहित आठ की मौत

इनकी आपूर्ति जल्द की जाएगी। उधर दुनिया में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन को लेकर गुस्सा भी बढ़ रहा है। पेरिस म्यूजियम से पुतिन की मोम की प्रतिमा हटा दी गयी है।

पेरिस में ग्रीविन संग्रहालय के निदेशक ने पुतिन की प्रतिमा को हटाने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि हमने कभी ग्रीविन संग्रहालय में हिटलर जैसे तानाशाहों का प्रतिनिधित्व नहीं किया है, हम आज पुतिन का प्रतिनिधित्व नहीं करना चाहते हैं।

Share This Article