व्हाइट हाउस ने पुतिन की हत्या संबंधी सांसद ग्राहम के बयान से दूरी बनायी

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

वाशिंगटन: अमेरिका के दक्षिण कैरोलिना से सांसद लिंडसे ग्राहम अपने उस बयान को लेकर चौतरफा आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं, जिसमें उन्होंने यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए रूस के लोगों से राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हत्या करने का आह्वान किया था।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने शुक्रवार को कहा, ‘‘यह अमेरिकी सरकार का रुख नहीं है।’’

ग्राहम ने बृहस्पतिवार की शाम को ट्वीट किया था,‘‘इसे जो लोग रोक सकते हैं वह है रूस की जनता।’’

अपने ट्वीट में उन्होंने कहा,‘‘ इसे समाप्त करने का बस एक ही तरीका है कि रूस में कोई व्यक्ति उनकी (पुतिन) हत्या कर दे। आप अपने देश और पूरे विश्व के लिए महान सेवा करेंगे।’’

ग्राहम को अपने इस बयान के लिए चौतरफा आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।

टेक्सास से रिपब्लिकन पार्टी के सांसद टेड क्रूज़ ने इसे ‘बेहद बुरी सोच’’ बताया। जॉर्जिया से सांसद मार्जोरी टेलर ग्रीन ने कहा कि ग्राहम का बयान ‘‘गैर जिम्मेदाराना और खतरनाक’’ है।

साकी ने कहा, ‘‘यह अमेरिकी सरकार का रुख नहीं है और निश्चित रूप से इस प्रशासन में काम करने वाले किसी भी व्यक्ति के मुंह से आपने ऐसा कोई बयान नहीं सुना होगा।’’

Share This Article