रांची में 55 वर्षीय महिला से नाबालिग ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: मुरी ओपी अंतर्गत 55 वर्षीय महिला के साथ गांव के ही 15 वर्षीय किशोर द्वारा दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। बुधवार की सुबह महिला अपने घर से बकरी चराने जंगल की ओर गई थी।

इसी दौरान किशोर डबलू ने महिला को जंगल में उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने बचाव के लिए चिल्लाना शुरू किया।

आवाज सुनकर ग्रामीण जंगल की ओर भागे, इतने में किशोर वहां से भाग निकला। ग्रामीणों ने देखा कि महिला बेहोशी की अवस्था में पड़ी थी।

इसके बाद उसे सिल्ली सामुदायिक अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया। इस संबंध में मुरी ओपी में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

मुरी ओपी प्रभारी बबलू कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Share This Article