Latest NewsUncategorizedAssembly Election 2022 : पंजाब के पहले कॉमेडियन कलाकार जिनकी अब बनेगी...

Assembly Election 2022 : पंजाब के पहले कॉमेडियन कलाकार जिनकी अब बनेगी सरकार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री बनने जा रहे भगवंत मान संगरूर जिला के गांव सतौज से संसद और अब विधानसभा पहुंचने वाले पहले कलाकार हैं।

मान जब राजनीति में आए तो वह अक्सर कहते थे कि वह संगरूर से चंडीगढ़ नहीं बल्कि वाया दिल्ली होकर चंडीगढ़ आएंगे। आम आदमी पार्टी में रहते हुए उनका यह सपना सच होने जा रहा है।

भगवंत मान करीब डेढ़ दशक तक कॉमेडियन के तौर पर पंजाब ही देश पूरे देश के लोगों का मनोरंजन किया।

भगवंत मान पंजाब में पहले ऐसे कॉमेडियन थे जिन्होंने अपने कॉमेडी कार्यक्रमों के माध्यम से हमेशा सिस्टम पर चोट की।

भगवंत मान ने अपना राजनीतिक करियर पंजाब के निवर्तमान वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल की वर्ष 2011 में बनाई गई पीपल्स पार्टी ऑफ पंजाब के माध्यम से शुरू की।

भगवंत मान ने 2012 में पीपीपी के बैनर तले पंजाब के लहरागागा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर के मुकाबले विधानसभा चुनाव लड़ा लेकिन हार गए।

इसके बाद वह 2014 में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। आप ने उन्होंने संगरूर से लोकसभा प्रत्याशी घोषित कर दिया।

भगवंत मान अकाली दल उम्मीदवार को हराकर लोकसभा चुनाव जीत गए। पार्टी ने वर्ष 2017 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान भगवंत मान को जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र से सुखबीर बादल के मुकाबले चुनाव मैदान में उतारा। मान को यहां हार का सामना करना पड़ा।

वर्ष 2019 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान आप ने भगवंत मान को फिर से संगरूर से प्रत्याशी बनाया। पूरे देश में भगवंत मान ही एकमात्र ऐसे नेता थे जो आम आदमी पार्टी के बैनर तले चुनाव जीतकर लोकसभा में पहुंचे।

अब भगवंत मान इस बार धूरी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़े और 58206 वोटों के अंतर से कांग्रेस के दलबीर सिंह गोल्डी को हराकर चुनाव जीत गए। अब भगवंत मान पंजाब के अगले मुख्यमंत्री होंगे।

spot_img

Latest articles

नगर निकाय चुनाव, धनबल पर रोक के लिए बैंक लेनदेन पर कड़ी नजर

Municipal Elections: नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए इस बार...

बजट 2026-27,झारखंड को स्वास्थ्य, पर्यटन और शिक्षा में नई उम्मीदें

Budget 2026-27 : केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए वित्तीय वर्ष 2026-27 के...

पटना में दिनदहाड़े लूट की वारदात, बुजुर्ग महिला से 50 हजार रुपये छीने

Daylight robbery in Patna : बिहार में अपराध की घटनाएं लगातार सामने आ रही...

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का समापन, रांची में हुआ विशेष सेमिनार

Special Seminar Held in Ranchi : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (Ministry of...

खबरें और भी हैं...