नई दिल्ली हवाई अड्डे पर मिले सरयू राय और अरविंद केजरीवाल

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राज्य के पूर्व मंत्री और विधायक सरयू राय की रविवार को हवाई अड्डे पर नई दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एवं डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया से मुलाकात हो गई। इस दौरान कई मुद्दों पर उनकी बातचीत हुई।

जानकारी के अनुसार रोड शो को लेकर अमृतसर जा रहे अरविंद केजरीवाल एवं मनीष सिसोदिया से उनकी भेंट हवाई अड्डे पर हो गयी।

इस क्रम में अरविंद केजरीवाल ने उन्हें आमंत्रित किया है। सरयू राय ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि सीएम अरविंद केजरीवाल रोड शो के लिए अमृतसर जा रहे थे।

इसी दौरान हवाई अड्डे पर उनसे मुलाकात हो गयी। इस दौरान विभिन्न विषयों पर बात हुई। सरयू राय ने ट्वीट कर जानकारी दी है।

उल्लेखनीय है कि झारखंड में हाल ही में थर्ड फ्रंट बना है। इसका नाम झारखंड लोकतांत्रिक मोर्चा रखा गया है।

Share This Article