Latest Newsझारखंडझारखंड : पैसे के बदले पति ने दी पत्नी, फिर पति के...

झारखंड : पैसे के बदले पति ने दी पत्नी, फिर पति के साथ रहने के लिए पत्नी ने की प्रेमी की हत्या

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

जमशेदपुर: चौका के रुगड़ी में किराए के मकान में रहने वाले ईचागढ़ तूता निवासी प्रियतम बांश्रीयार (36) की हत्या उसकी प्रेमिका पूर्णिमा मुंडा ने लोहे के हथियार (दावली) से मारकर गुरुवार रात को की थी।

पति के साथ रहने के लिए उसने प्रेमी की हत्या की की। पुलिस ने आरोपी प्रेमिका को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पूर्णिमा पहले से शादीशुदा है और पांच बच्चों की मां है।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में चांडिल एसडीपीओ संजय कुमार सिंह ने कहा- प्रियतम बांश्रीयार ईचागढ़ के पाठपुर निवासी महिला पूर्णिमा मुंडा के साथ पिछले 3 साल से प्रेम संबंध था।

जिसकी जानकारी प्रियतम के परिवार को थी। दोनों किराए की मकान में रहकर मजदूरी करते थे। पूर्णिमा मुंडा प्रियतम से छुटकारा पाने के लिए बार-बार दबाव बनाती थी पर प्रियतम उसे छोड़ने के लिए तैयार नहीं था।

गुरुवार रात जब प्रियतम सोया था तो प्रेमिका पूर्णिमा ने उसके चेहरे व गले दाउली से वार कर हत्या कर दी। हथियार को नदी में फेंक दिया। पुलिस ने उसे अपने पाठपुर से गिरफ्तार किया है।

कर्ज वापस नहीं करना पड़े इसलिए महिला के पति ने प्रियतम के साथ पत्नी को रहने को कहा

कर्ज वापस नहीं करना पड़े इसलिए महिला के पति ने प्रियतम के साथ पत्नी को रहने को कहा था

प्रियतम की मां हाना बांश्रीयार ने कहा- प्रियतम चौका के चावलीबासा में अपनी पत्नी शिवानी बांश्रीयार एवं दो बेटी के साथ रहता था।

शिक्षक पिता के रिटायरमेंट के पैसे से ईचागढ़ डुमटांड़ में ईट भट्ठा खोला था। ईट भट्ठा से चावलीबासा आने-जाने के दौरान पाठपुर सड़क किनारे हड़ीया बेच रही पूर्णिमा मुंडा के पास हड़ीया पीता था।

इसी दौरान पूर्णिमा के साथ उसे प्रेम हुआ। इसके बाद भट्ठा और पत्नी को छोड़ पूर्णिमा के साथ किराए के मकान में रहने लगा, मजदूरी करता था।

प्रियतम ने प्रेमिका की बेटी की शादी के लिए 60 हजार रुपए दिए थे, जो पूर्णिमा लौटा नहीं रही थी। पूर्णिमा के पति मंगल से जब प्रियतम ने पैसे मांगे तो उसने देने से मना कर दिया, और अपनी पत्नी को पैसे के बदले रखने को कह दिया।

प्रियतम को पैसे ना देने पड़े और अपने पति के साथ रहने के लिए पूर्णिमा ने प्रियतम को मार डाला। वही प्रियतम की पत्नी शिवानी भी पहले से शादीशुदा थी। प्रियतम ने उससे भगाकर शादी की थी।

महिला ने हथियार को नदी में फेंक दिया

दोनों किराए की मकान में रहकर मजदूरी करते थे। पूर्णिमा मुंडा प्रियतम से छुटकारा पाने के लिए बार-बार दबाव बनाती थी पर प्रियतम उसे छोड़ने के लिए तैयार नहीं था।

गुरुवार रात जब प्रियतम सोया था तो प्रेमिका पूर्णिमा ने उसके चेहरे व गले दाउली से वार कर हत्या कर दी। हथियार को नदी में फेंक दिया। पुलिस ने उसे अपने पाठपुर से गिरफ्तार किया है।

spot_img

Latest articles

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से NIT जमशेदपुर के निदेशक ने की मुलाकात

Director of NIT Jamshedpur met Chief Minister Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant...

खबरें और भी हैं...