झारखंड के 20 जिले कोरोना मुक्त

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड के 20 जिलों में कोरोना के एक भी मरीज नहीं मिले हैं। हालांकि राज्य में सबसे अधिक 11नए केस राजधानी रांची में मिले हैं।

बावजूद राज्य में कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। सोमवार को सुबह को बताया गया कि इन 24 घंटों में कोरोना से मात्र 45 लोग स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत राज्य के चार जिले में कोरोना के 15 नए मरीज मिले हैं।

राज्य में कोरोना के सक्रिय 215 मामलों में सबसे अधिक 110 रांची में सक्रिय हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से 11, धनबाद से दो, पूर्वी सिंहभूम( जमशेदपुर) एक और गिरिडीह से एक मरीज शामिल है।

राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब चार लाख, 34 हजार, 948 हो चुकी है। इस बीच कोरोना का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

राज्य में कुल दो करोड़, 13 लाख, 34 हजार, 715 सैंपल की जांच की गयी है। इनमें से 215 सक्रिय केस मिले।

कोरोना से चार लाख, 29 हजार, 418 मरीज ठीक हुए हैं। हालांकि राज्य में पांच हजार, 315 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है। झारखंड में कोरोना का रिकवरी रेट 98.72 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत है।

Share This Article