झारखंड विधानसभा : अनुदान मांग पर चर्चा में भाजपा, कांग्रेस, आजसू के विधायकों ने लिया हिस्सा

News Aroma Media
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के 12वें दिन मंगलवार को भोजनावकाश के बाद परिवहन, सूचना एवं जनसंपर्क, नगर विकास विभाग आदि के अनुदान मांग पर चर्चा हुई। इस चर्चा में भाजपा, कांग्रेस, आजसू सहित अन्य पार्टी के विधायकों ने हिस्सा लिया।

चर्चा में भाग लेते हुए भाजपा विधायक राज सिन्हा ने कहा कि धनबाद में सरकार की एक योजना भी पूरी नहीं हुई है लेकिन कागजों पर सभी काम को पूरा दिखाया गया है।

यहां अमृत योजना के तहत एक भी कार्य पूरा नहीं हुआ है। यहां तक की सरकार के लोग परमवीर अल्बर्ट एक्का चौक की जयंती पर एक फूल तक अर्पित नहीं किया। हमारी सोच क्या है, यह दर्शाता है।

कांग्रेस विधायक बंधु तिर्की ने राजीव गांधी योजना फिर से शुरू करने की मांग की। लाइट हाउस प्रोजेक्ट के तहत 1008 फ्लैट का निर्माण हो रहा है, जिस जमीन पर यह निर्माण हो रहा है, वह आदिवासी जमीन है।

यहां वर्षों से रह रहे लोगों को हटा दिया गया है। पहले उनका पुर्नवास किया जाये। एक लाख 60 हजार व्यावसायिक प्रतिष्ठान बना है।

इसको न तोड़ते हुए नियमितीकरण किया जाये। सरहुल आने वाला है। रघुवर सरकार ने सरना स्थल को बंदोबस्ती करवा दी। इसकी जांच करायी जाये और घेराबंदी करायी जाये। इस पर ठोस नीति सरकार बनाये।

विधायक नारायण दास ने कहा कि हेमंत सरकार में विकास तो नहीं, लेकिन अपराध, हत्या, दुष्कर्म, मानव तस्करी, नरंसंहार, तुष्टिकरण बढ़ा है।

उन्होंने मांग की कि देवघर हवाई अड्डा का नाम बाबा बैद्यनाथ धाम रखा जाये। साथ ही देवघर के तीन तरफ से रेलवे लाइन है।

जसीडीह, चकाई और कोडरमा को भी रेल मार्ग से जोड़ा जाये, ताकि यहां श्रद्धालु आ सकें। इसके पूर्व कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने यह मामला उठाया था।

विधायक लंबोदर महतो ने कहा कि पेटरवार में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई पीड़िता को कहां रखा गया है, सरकार यह बताये।

उसके माता पिता से उसे क्यों नहीं मिलने दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एनएच 23 में एक ब्लैक स्पॉट है। यहां पांच साल में 100 से अधिक लोगों की जान गयी है। सरकार यहां स्पीड ब्रेकर बनवाये।

Share This Article