लातेहार में दो साइबर अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लातेहार: लातेहार पुलिस ने मंगलवार को दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

दोनों अपराधियों को बिहार के अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों में नालंदा निवासी आशीष कुमार और शेखपुरा निवासी विक्की कुमार शामिल है।

मंगलवार को प्रेसवार्ता में लातेहार पुलिस इंस्पेक्टर अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि लातेहार निवासी महिला सरोज तेलरा को ऑनलाइन शॉपिंग में एक वाहन इनाम के रूप में जितने का प्रलोभन देकर बिहार के शेखपुरा निवासी साइबर अपराधी विक्की कुमार ने ढाई लाख रुपए की धोखाधड़ी कर ली थी।

मामले को लेकर महिला ने लातेहार सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद छानबीन के बाद पता चला कि आरोपी बिहार के शेखपुरा से यह धंधा चला रहा है।

इसके बाद पुलिस ने एक टीम बनाकर अपराधी के खिलाफ छापामारी की और उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरी घटना मनिका थाना में घटी थी।

जहां मन का निवासी निशांत चौबे से साइबर अपराधी आशीष कुमार ने 30,000 रुपए की धोखाधड़ी की थी।

इस मामले का भी उद्भेदन कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार की शाम दोनों अपराधियों को जेल भेज दिया गया।

Share This Article