Homeझारखंडवैश्विक स्तर पर Covid-19 मामले हुए 5.26 करोड़ से अधिक

वैश्विक स्तर पर Covid-19 मामले हुए 5.26 करोड़ से अधिक

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

वाशिंगटन: वैश्विक स्तर पर कोरोनावायरस मामलों की कुल संख्या 5.26 करोड़ से अधिक हो गई है, जबकि घातक वायरस से होने वाली मृत्यु संख्या 1,291,920 तक पहुंच गई है। यह जानकारी जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय ने शुक्रवार को दी।

विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने अपने नवीनतम अपडेट में बताया कि शुक्रवार की सुबह तक संक्रमण के कुल आंकड़े 52,643,939 हो गए और मृत्यु संख्या 1,291,921 हो गई।

सीएसएसई के अनुसार, अमेरिका दुनिया में सबसे अधिक कोविड-19 प्रभावित देश है। यहां संक्रमण के कुल 10,535,828 मामले और 242,654 मौतें दर्ज की गई हैं।

वहीं संक्रमण के मामलों के हिसाब से भारत 8,683,916 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि देश में वायरस से मरने वालों की संख्या 128,121 है।

सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, 10 लाख से अधिक मामलों वाले अन्य देश ब्राजील (5,747,660), फ्रांस (1,914,918), रूस (1,822,345), स्पेन (1,417,709), अर्जेंटीना (1,273,356), ब्रिटेन (1,260,198), कोलंबिया (1,165,326) और इटली (1,028,424) हैं।

कोविड-19 से होने वाली मौतों के हिसाब से अमेरिका के बाद ब्राजील 163,368 मौतों के साथ दूसरे नंबर पर है।

वहीं 20,000 से अधिक मौत दर्ज करने वाले देश मेक्सिको (96,430), ब्रिटेन (50,457), इटली (42,953), फ्रांस (42,599), स्पेन (40,105), ईरान (39,664), पेरू (34,992), अर्जेंटीना (34,531), कोलंबिया (33,312) और रूस (31,326) हैं।

spot_img

Latest articles

BJP पर घुसपैठ मुद्दे से ध्यान भटकाने का आरोप, कांग्रेस ने रोजगार और विकास पर सवाल उठाए

BJP Accused of Diverting Attention from Infiltration Issue: झारखंड प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता सोनाल...

रांची–दिल्ली यात्रा और मुश्किल, इंडिगो उड़ानें रद्द… रेल से भी सफर सपना!

Indigo Flights Canceled: रांची से दिल्ली जाने वाली इंडिगो (Indigo) की फ्लाइट्स लगातार रद्द...

झारखंड के स्वास्थ्य केंद्रों को मिलेगा नया रूप, 354 करोड़ रुपए की मंजूरी

Jharkhand's Health Centres to Get a Facelift : केंद्र सरकार ने झारखंड के स्वास्थ्य...

रांची में बाबा साहब की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

Death anniversary of Dr. Bhimrao Ambedkar: संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर (Dr. Bhimrao Ambedkar)...

खबरें और भी हैं...