झारखंड में आदिवासी छात्रा से उसके स्कूल के प्रिंसिपल ने किया दुष्कर्म, नशे की दवा मिलाकर खिलाता था मिठाई ; बेहोश होने पर करता था दुष्कर्म

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

न्यूज़ अरोमा हजारीबाग: हजारीबाग में आदिवासी छात्रा के साथ दुष्कर्म का एक मामला प्रकाश में आया है।

कटकमदाग थाना क्षेत्र के हारम गांव के खीरागढ़ा गांव की 11वीं की छात्रा ने जीएस हाई स्कूल पुंदरी के प्रधानाध्यापक आदित्य कुमार पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

रांची विश्वविद्यालय के कई कॉलेजों में 12वीं की क्लासेज अभी नहीं हो रहीं स्टार्ट, जनवरी से क्लासेज पर चल रहा विचार

पीड़िता ने आरेाप लगाया कि पिछले 1 नवंबर को किताब देने के बहाने प्रधानाध्यापक ने उसे घर पर बुलाया।

मिठाई में नशे की दवा डाल कर उसे खिलाया गया और बेहोश होने पर उसके साथ दुष्कर्म किया। होश आने पर उसने पाया कि उसके कपड़े खुले हुए हैं।

पूछने पर उन्होंने धमकी दी। इसके बाद से छात्रा को डरा धमका कर कई बार स्कूल में ही ट्यूशन पढ़ाने के बहाने बुलाया गया। पिछले 19 दिसंबर को भी उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

विरोध करने पर टूटे हुए बल्ब के शीशे से उसके दाहिनी हथेली को जख्मी भी किया गया।

छात्रा के परिजनों ने आरोप लगाया है कि पूरे परिवार को मार देने एवं उसका शैक्षणिक जीवन बर्बाद करने की धमकी देकर प्रधानाध्यापक ने छात्रा को चुप रहने पर दबाव डाला।

किसानों का आंदोलन 28वें दिन जारी, सरकार से वार्ता पर आज फैसला लेंगे किसान

जानकारी मिलने पर छात्रा के परिजन 20 दिसंबर को कटकमदाग थाना पहुंचे, लेकिन वहां उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। मामले की जानकारी आदिवासी छात्र संघ को मिलने के बाद इसे पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में लाया गया।

बुधवार को पीड़िता एवं परिजनों को लेकर आदिवासी छात्र संघ के विक्की कुमार धान पुलिस अधीक्षक कार्यालय लेकर पहुंचे, हालांकि पुलिस अधीक्षक से उनकी भेंट नहीं हो पाई।

पुलिस अधीक्षक ने आवेदन दे देने की बात कही और इस संबंध में कार्रवाई का भरोसा दिया। इधर इस संबंध में बड़कागांव डीएसपी भूपेंद्र राउत ने कटकमदाग थाना प्रभारी को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया है।

Share This Article