रांची नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम और फुटपाथ दुकानदारों के बीच झड़प

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची नगर निगम के इंफोर्समेंट टीम और फुटपाथ दुकानदारों के बीच झड़प हो गई। निगम ने मोरहाबादी के फुटपाथ दुकानदारों को शिफ्ट कराने का काम शुरू किया है।

बुधवार की शाम को दुकान शिफ्ट कराने के दौरान दुकानदारों और नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम के बीच झड़प हो गई।

दुकानदारों का कहना था कि नगर निगम जबरन सभी दुकानों को रजिस्ट्री ऑफिस के पास डंप करना चाहती है। दुकानदार इसके लिए तैयार नहीं हैं।

उनका कहना है कि पहले दुकानों के लिए जगह दी जाए। उसके बाद दुकानों को हटाया जाए। इसके बाद शिफ्टिंग का काम रोक दिया गया है।

Share This Article