झारखंड में मिले 202 COVID पॉजिटिव मरीज़

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

न्यूज़ अरोमा रांची: झारखंड में 202 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं।

जबकि राज्य में खुशी की बात यह है कि बुधवार को एक भी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई है। वहीं कोरोना के 204 मरीज ठीक हुए है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से 82, बोकारो से 6, चतरा से 4, देवघर से 2 मरीज मिले हैं।

 धनबाद से 24, दुमका से 6, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से 20, गढ़वा से 10मरीज मिले हैं।

गुमला से 4, हजारीबाग से 1, जामताड़ा से 2, खूंटी से 1, कोडरमा से 7, लातेहार से 3 मरीज मिले हैं।

लोहरदगा से 1, पलामू से 9, रामगढ़ से 16, साहिबगंज से 1, सिमडेगा से 2, पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से 1 मरीज मिले हैं।

राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 113609 हो गया हैं।

इनमें 1633 सक्रिय केस हैं। जबकि 110962 मरीज ठीक हुए हैं।

अब तक राज्य में कोरोना से 1014 लोगों की मौत हुई हैं।

वहीं झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 97.67 प्रतिशत है।

Share This Article