Homeझारखंडझारखंड : एक तरफा प्यार में युवक ने लड़की के दिल पर...

झारखंड : एक तरफा प्यार में युवक ने लड़की के दिल पर किया चाकू से वार, फिर खाया जहर, दोनों भर्ती

Published on

spot_img

देवघर: रिखिया थाना क्षेत्र के जमुआ गांव से एक अजीबो गरीब प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है।

यहां गांव में एक तरफा प्यार (One-sided Love) में पड़े एक युवक ने लड़की पर जानलेवा हमला कर दिया।

विनय तुरी ने पहले प्रेमिका को चाकू मारा और फिर प्रेमी ने खुद ही जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

फिलहाल दोनों का इलाज चल रहा है। आरोपी युवक का नाम विनय तुरी बताया जा रहा है।

जबरन शादी करने का दबाव बनाने लगा

घटना के बारे में लड़की के परिजनों ने बताया कि पीड़ित घर के दूसरे छोटे बच्चों के साथ सोमवार को शौच के लिए तालाब के किनारे गई हुई थी।

लौटने समय आरोपी युवक ने लड़की (Girl) का रास्ता रोक लिया। वह जबरन शादी करने का दबाव बनाने लगा। लड़की ने इनकार कर दिया।

इसके बाद वह लड़की को जबरन खेत में ले गया। लड़की के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। लड़की ने जब इसका विरोध किया तो युवक ने अपना आप खो दिया और हमला कर दिया।

दिल को टार्गेट कर लड़के ने किया चाकू से हमला

लड़की के दिल को टार्गेट कर लड़के ने चाकू से हमला किया। लड़की ने पहली बार खुद को बचाने की कोशिश की। इसमें गर्दन के पास गंभीर चोट लग गई।

दूसरे और तीसरे वार में लड़की के हाथ पर चोट लगी है। इस बीच लड़की के साथ आए बच्चों ने घर पहुंचकर घटना की सूचना परिजनों को दी।

इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। काफी ढूंढने के बाद लड़की को घायल अवस्था में खेत में पाया गया। घटना को अंजाम देने के बाद मौके पर ही लड़के ने भी जहर खा लिया था।

इसके बाद गांव के लोगों और परिजनों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। लड़की आईसीयू में भर्ती हैं। युवती के परिजनों ने कहा कि लड़का काफी दिनों से लड़की के पीछे पड़ा था।

लगातार से जबरन शादी करने की बात कह रहा था। लड़की तैयार नहीं थी। इसी बात को लेकर घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल दोनों घायलों को देवघर सदर अस्पताल लाया गया, जहां पर दोनों का इलाज चल रहा है।

spot_img

Latest articles

क्सलियों की साजिश नाकाम, 18 IED बम बरामद

Chaibasa-Khunti News: पश्चिमी सिंहभूम और खूंटी जिले की सीमा पर बुधवार को सुरक्षा बलों...

बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन से की मुलाकात 

Ranchi News: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने बुधवार को...

शिबू सोरेन की सेहत में सुधार, दिल्ली के अस्पताल में खतरे से बाहर

Ranchi News: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संरक्षक और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन की...

लालू प्रसाद, बेक जूलियस और सुधीर भट्टाचार्य की सजा बढ़ाने की CBI याचिका झारखंड हाईकोर्ट में मंजूर

Jharkhand High Court: झारखंड हाईकोर्ट ने चारा घोटाले के देवघर ट्रेजरी से 89 लाख...

खबरें और भी हैं...

क्सलियों की साजिश नाकाम, 18 IED बम बरामद

Chaibasa-Khunti News: पश्चिमी सिंहभूम और खूंटी जिले की सीमा पर बुधवार को सुरक्षा बलों...

बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन से की मुलाकात 

Ranchi News: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने बुधवार को...

शिबू सोरेन की सेहत में सुधार, दिल्ली के अस्पताल में खतरे से बाहर

Ranchi News: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संरक्षक और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन की...