मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर की अमर्यादित टिप्पणी, सूर्य सिंह बेसरा के खिलाफ थाने में मामला दर्ज

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर अमर्यादित टिप्पणी से नाराज झामुमो नेता ने सूर्य सिंह बेसरा के खिलाफ गिरिडीह नगर थाना में केस दर्ज कराया है।

पुलिस के मुताबिक सीएम हेमंत सोरेन और उनके प्रेस सलाहकार पिंटू श्रीवास्तव पर अमर्यादित टिप्पणी करने के खिलाफ गिरिडीह के नगर थाने में भाषा संघर्ष समिति के आंदोलनकारी सूर्य सिंह बेसरा के खिलाफ गिरिडीह नगर थाना में केस दर्ज किया गया है।

नगर थाना कांड संख्या 62/22 में संघर्ष समिति के आंदोलनकारी सिंह बेसरा के खिलाफ अलग अलग गैर जमानतीय धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

गिरिडीह जेएमएम के नेताओं में आक्रोश है

थाने में दिए गये आवेदन में जेएमएम नेता गौरव कुमार ने संघर्ष समिति के नेता सूर्य सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि सीएम हेमंत सोरेन राज्य के प्रतिष्ठित आदिवासी नेता हैं, जबकि उनके प्रेस सलाहकार पिंटू श्रीवास्तव भी राज्य में गरिमा के पद पर हैं।

इसके बाद भी सूर्य सिंह बेसरा ने सीएम हेमंत सोरेन पर काफी अपमानजनक और अमर्यादित टिप्पणी की है। इससे गिरिडीह जेएमएम के नेताओं में आक्रोश है।

बताया गया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर थाना पुलिस भी जांच में जुट गई है। आरोपित सूर्य सिंह बेसरा की गिरफ्तारी के प्रयास में लग गई है।

Share This Article