झारखंड की बेटी सलीमा टेटे की कप्तानी में हॉकी में भारतीय टीम की शानदार शुरूआत

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड की बेटी सलीमा टेटे की कप्तानी में भारतीय महिला हॉकी टीम (जूनियर) ने आज एफआइएच हॉकी महिला जूनियर वर्ल्ड कप के पहले मैच में कमाल कर दिया।

साउथ अफ्रीका में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में पहले मैच में हाफ टाइम तक एक-एक की बराबरी पर रहने वाली इंडियन टीम ने इसके बाद चार गोल दागकर पांच-एक की बढ़त लेकर मैच अपने नाम कर लिया।

हाफ टाइम के बाद ज्यादातर समय इंडियन टीम वेल्स की टीम पर हावी रही। सलीमा के अलावे झारखंड की ही संगीता कुमारी और ब्यूटी डुंगडुंग भी भारतीय टीम के साथ जुड़कर अपना जलवा दिखा रहीं हैं।

यह मैच दोपहर 2.30 बजे से खेला जायेगा

शनिवार को खेले गये मैच में टीम में सलीमा और संगीता के अलावे बिचू देवी खरिबम (गोलकीपर), इशिका चौधरी, मरिना लालरामघकी, अकष्ठा अबासो ढेकले, रीत, शर्मिला देवी, लालरेमशियामी ने पूरे मैच में अपनी काबिलियत दिखायी। अब भारतीय महिला टीम का अगला मैच तीन अप्रैल को जर्मनी से होगा।

यह मैच दोपहर 2.30 बजे से खेला जायेगा। भारतीय टीम के पहले मैच में शानदार जीत पर हॉकी एसोसिएशन और खेल प्रेमियों ने बधाई दी है।

उल्लेखनीय है कि एफआइएच हॉकी महिला जूनियर वर्ल्ड कप 12 अप्रैल तक खेला जाना है। इसमें भारतीय टीम ग्रुप डी में रखी गयी है। इस ग्रुप में मलेशिया, जर्मनी, वेल्स और इंडियन टीम हैं।

Share This Article