रांची बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर भिड़े भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे (Birsa Munda Airport) पर रविवार को भाजपा और कांग्रेस के नेता आपस में भिड़ गए।

भाजपा और कांग्रेस के नेता अपने-अपने नेताओं का स्वागत करने के लिए एयरपोर्ट गए हुए थे।

बताया जाता है कि हजारीबाग से भाजपा सांसद जयंत सिन्हा दिल्ली से झारखंड लौट रहे थे। वे रांची एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। उनके स्वागत के लिए भाजपा के कार्यकर्ता पहुंचे थे।

इसी दौरान कांग्रेस युवा मोर्चा के अध्यक्ष भी रांची एयरपोर्ट पहुंचने वाले थे। उनके स्वागत के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता एयरपोर्ट पहुंचे थे।

रांची बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर भिड़े भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता

नारेबाजी में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गयी

इसी दौरान नारेबाजी में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गयी।

जानकारी के मुताबिक, रांची एयरपोर्ट पर दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच एक मजाक को लेकर विवाद शुरू हुआ। इसके बाद देखते देखते ही मजार की बात ने तूल पकड़ लिया। और दोनों ओर से नारेबाजी होने लगी।

भाजपा के कार्यकर्ता मोदी और योगी के नारे लगाने लगे तो कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने चौकीदार चोर का नारा लगाया। हालांकि कुछ ही देर के बाद मामला शांत हो गया।

बाद में मामला शांत हुआ। हवाई अड्डा पर स्वागत से अभिभूत जयंत सिन्हा ने कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट किया।

उल्लेखनीय है कि जयंत सिन्हा को नई दिल्ली में स्कॉच एजेंसी की ओर से सर्वश्रेष्ठ सांसद-2022 का पुरस्कार और प्राइम प्वाइंट फाउंडेशन की ओर से वित्त संबंधी संसदीय समिति में बेहतर कार्य के लिए संसद रत्न-2022 का पुरस्कार प्रदान किया गया है।

पुरस्कार पाने के बाद सिन्हा रविवार को रांची पहुंचे थे।

Share This Article