Homeझारखंडसरहुल पर्व 2022 : मांदर की थाप पर थिरके मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

सरहुल पर्व 2022 : मांदर की थाप पर थिरके मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

Published on

spot_img

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को करम टोली स्थित आदिवासी बालक-बालिका छात्रावास में आयोजित सरहुल पर्व महोत्सव -2022 में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने पूजास्थल पहुंच कर सभी को सरहुल पर्व की शुभकामनाएं दीं।

Image

द्वेष और घृणा से कोसों दूर हैं आदिवासी

मुख्यमंत्री ने कहा कि वैश्विक महामारी के बाद एक बार पुनः हम सब एकत्रित हुए हैं। अपनी सभ्यता, संस्कृति और परंपरा को आगे बढ़ाने में सुखद अनुभूति होती है।

हम जहां भी हैं, वहां सभी के साथ मिलकर अपनी परंपरा और संस्कृति को आगे बढ़ाते हैं।

Image

आदिवासी हमेशा से द्वेष और घृणा से कोसों दूर हैं। मुख्यमंत्री ने कहा सभी लोग अपनी परंपरा और संस्कृति को बचाने के लिए एकजुट होते रहते हैं। हमें भी आदिकाल से चली आ रही परंपरा को अक्षुण्ण रखने की आवश्यकता है।

Image

हॉस्टल में होंगे रसोइया और चौकीदार

मुख्यमंत्री ने बताया कि कल्याण विभाग द्वारा संचालित हॉस्टल्स का जीर्णोद्धार कर हॉस्टल की सभी खामियों को दूर किया जा रहा है।

अब इन बालक-बालिका छात्रावास में रसोइया और चौकीदार की व्यवस्था होगी।

यहां रहने वाले स्टूडेंट्स को भोजन भी सरकार उपलब्ध कराएगी। हॉस्टल को नया स्वरूप देने का प्रयास किया जा रहा है।

सरकार ने आदिवासी बच्चियों के लिए हॉस्टल बनाने का निर्णय लिया गया है, ताकि उन्हें शहर आकर पढ़ाई करने में असुविधा न हो।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...