झारखंड कांग्रेस के नेता दिल्ली रवाना

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: कांग्रेस आलाकमान के बुलावे पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नेतृत्व में पार्टी के नेता सोमवार को दिल्ली रवाना हुए।

बताया जाता है कि पांच अप्रैल को दिल्ली में इन नेताओं के साथ संगठन की मजबूती को लेकर बैठक होगी। यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने दी।

उन्होंने बताया कि आलाकमान के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नेतृत्व में कांग्रेस कोटे के सभी मंत्रियों और कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता दिल्ली रवाना हुए हैं। वहां मंगलवार को आयोजित बैठक में सभी हिस्सा लेंगे।

Share This Article