सुबोधकांत सहाय पहुंचे बिहार स्पंज आयरन लिमिटेड, दुर्घटना की ली जानकारी

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल स्थित बिहार स्पंज आयरन लिमिटेड में हुए ब्लॉस्ट में मजदूरों के घायल होने के मामले को लेकर शुक्रवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय चांडिल पहुंचे।

यहां उन्होंने कंपनी के अधिकारियों से घटना की पूरी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना दोबारा ना हो, इसे लेकर कंपनी प्रबंधन को ध्यान रखना चाहिए।

उन्होंने कहा कि सुरक्षा मानकों से कंपनी प्रबंधन समझौता नहीं करे। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने दुर्घटना में घायल कर्मचारियों के बेहतर इलाज कराने पर जोर देते हुए कहा कि ग्रामीणों पर किए गए केस को वापस लिया जाए। उन्होंने कंपनी प्रबंधन से स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने की बात भी कही।

सांसद संजय सेठ ने भी पूरी घटना की जानकारी ली थी

उल्लेखनीय है कि दुर्घटना बीते गुरुवार की शाम तब घटी थी जब कंपनी में क्लिन की सफाई का काम किया जा रहा था।

उसी समय जोरदार धमाका हुआ जिसके बाद कंपनी परिसर में अफरा-तफरी मच गई थी। इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते सात मजदूर घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए टीएमएच ले जाया गया। घटना के बाद स्थानीय विधायक सविता महतो एवं सांसद संजय सेठ ने भी पूरी घटना की जानकारी ली थी।

Share This Article