झारखंड के 21 जिलों में corona पॉजिटिव एक भी मरीज नहीं

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: पिछले 24 घंटे में झारखंड 21 जिलों में कोरोना का एक भी मरीज नहीं मिला। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार सुबह बताया गया कि इस अवधि में चार लोग स्वस्थ हुए हैं। सक्रिय 16 मामलों में सबसे अधिक नौ रांची के हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची में तीन और पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) में एक नया मरीज सामने आया है।राज्य में कोरोना मरीजों की कुल संख्या चार लाख, 35 हजार, 164 हो चुकी है।

कुल दो करोड़, 16 लाख, 39 हजार 17 सैंपल की जांच की गई है। इनमें से 16 सक्रिय केस मिले। कोरोना से चार लाख, 29 हजार, 833 मरीज ठीक हुए हैं।

पांच हजार, 315 मरीजों की मौत हुई है। झारखंड में कोरोना का रिकवरी रेट 98.77 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत है।

Share This Article