रांची में रामनवमी शोभायात्रा की तैयारी पूरी

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: श्री महावीर मंडल रांची के अध्यक्ष अशोक पुरोहित ने कहा कि रामनवमी शोभायात्रा की पूरी तैयारी ली गयी है। पुरोहित रांची प्रेस क्लब में शनिवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि सभी पूर्व अध्यक्ष , पूर्व मंत्री , सम्मानित सदस्य के मार्ग दर्शन में श्री रामनवमी महोत्सव 2022 की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी ।

शोभायात्रा को सफल बनाने के लिए मुख्य शोभायात्रा प्रभारी ललित नारायण ओझा को बनाया गया है एवं 11 क्षेत्र के टोला प्रभारी एवं सह प्रभारी को जिम्मेदारी दी जा चुकी है। इनके नेतृत्व में शोभायात्रा निकाली जाएगी।

इस दौरान कई लोग मौजूद थे

ललित ओझा ने कहा कि इस वर्ष सैकड़ो अखाड़ाधारी लाखों राम भक्तो की संख्या में अस्त्र- शस्त्र , गाजे-बाजे के साथ मर्यादित तरीके से शोभायात्रा में शामिल होंगे एवं श्री रामनवमी महोत्सव को भव्य एवं सफल बनाएंगे ।

इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष हीरालाल साहू, राजीव रंजन मिश्रा, रामधन बर्मन, मंत्री कैलाश केसरी एवं पूर्व मंत्री ललित ओझा, महावीर मंडल रांची के कार्यकारी अध्यक्ष राज किशोर सहित अन्य ने भी संबोधित किया। इस दौरान कई लोग मौजूद थे।

Share This Article