आजसू पार्टी के 41वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर छात्र आजसू ने निर्मल महतो चौक में दीप प्रज्ज्वलित किया

आजसू पार्टी के 41वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर छात्र आजसू ने रांची के निर्मल महतो चौक पर दीप प्रज्ज्वलित कर संगठन के संघर्ष, झारखंडी अस्मिता और युवा संकल्प को नमन किया।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
  • प्रेस विज्ञप्ति
    दिनांक 21/6/2026

AJSU Foundation Day : आजसू के 41वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर छात्र आजसू के तत्वावधान में रांची स्थित निर्मल महतो चौक पर दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्र आजसू के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर संगठन के गौरवशाली इतिहास, संघर्ष और झारखंडी अस्मिता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने आजसू आंदोलन के प्रेरणास्रोत एवं झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेताओं के योगदान को स्मरण करते हुए उनके सपनों के अनुरूप राज्य के सर्वांगीण विकास और युवाओं के सशक्तिकरण का संकल्प लिया। निर्मल महतो चौक पर दीप प्रज्ज्वलित कर संगठन के 41 वर्षों की संघर्षशील यात्रा को नमन किया गया।

छात्र आजसू के नेताओं ने कहा कि आजसू पार्टी ने अपने स्थापना काल से ही झारखंड के हक, अधिकार, पहचान और युवाओं के भविष्य के लिए निरंतर संघर्ष किया है। संगठन का 41वां स्थापना दिवस कार्यकर्ताओं के लिए नए उत्साह, ऊर्जा और संकल्प का अवसर है। छात्र आजसू आने वाले समय में छात्र-युवा हितों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक न्याय के मुद्दों को और मजबूती से उठाने का कार्य करेगा।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा झारखंड के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ,प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बबलू महतो, वरीय उपाध्यक्ष ऋतुराज शाहदेव, प्रदेश सचिव अंजू तिर्की , राजेश सिंह, सक्षम झा,अनुष्का सिन्हा,महानगर अध्यक्ष अमन साहू,सौरभ यादव,खुशबू,रवि रोशन ,राज दुबे ,ईश्वर चंद्र ,अमित इत्यादि उपस्थित थे।

धन्यवाद ।
ओम वर्मा
प्रदेश अध्यक्ष
अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू)

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।