कोयला माफियाओं को मुंहतोड़ जवाब देने मांडू से निकला जनसैलाब, धनबाद के लिए रवाना हुए तिवारी महतो

आजसू पार्टी के स्थापना दिवस और जनआक्रोश रैली में शामिल होने के लिए मांडू विधायक निर्मल महतो हजारों समर्थकों संग धनबाद रवाना हुए, कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल दिखा।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बांसजोड़ा प्रकरण को लेकर धनबाद में गरजेगी आजसू!

रामगढ़: आजसू पार्टी के स्थापना दिवस सह जनआक्रोश रैली में शामिल होने के लिए मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो हजारों समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कुजू नया मोड़ से धनबाद के लिए रवाना हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में वाहनों का काफिला धनबाद के लिए निकला। रवाना होने से पूर्व विधायक तिवारी महतो ने कहा कि आजसू पार्टी ने 40 वर्षों से जनता के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ी है। तिवारी महतो ने कहा कि अब माफिया का अंत होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से धनबाद पहुंचकर रैली को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया। इस दौरान बड़ी संख्या में आजसू पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।