रांची में सड़कों पर राम भक्तों का उमड़ा जन सैलाब

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची में सड़कों पर राम भक्तों का जन सैलाब उमड़ा हुआ है। रांची के सभी सड़कों पर दोपहर बाद बड़े-बड़े महावीरी झंडा और शोभायात्रा निकाली जा रही है।

रात आठ बजे तक अल्बर्ट एक्का चौक से जुलूस निवारणपुर स्थित तपोवन मंदिर के लिए जा रही है। सुरक्षा को लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है।

ड्रोन कैमेरा और जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा को लेकर वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई जा रही है।

रविवार को हर ओर भगवान राम की जय जयकार हो रही है। झारखंड में रामनवमी का पर्व अपने चरम पर हैं। भक्त राम की भक्ति में लीन है।

राजधानी रांची के चौक-चौराहों में लगे पताकाओं, बैनर, पोस्टर,कटआउट इस बात के प्रतीक हैं कि रांची पूरी तरह रामनवमी के रंग में रंगी हुई है।

तपोवन मंदिर जाते हैं, वहां से पूजा-अर्चना के बाद अपने अपने घर को लौट जाते हैं

यही हाल राज्य के अन्य शहरों का भी है। रातू रोड का नजारा कुछ अलग ही था। पिस्का मोड़ से लेकर न्यू मार्केट चौक तक सड़क पर अलग-अलग जत्थों में भक्त जुलूस में शामिल होकर निकल रहे है।

कोकर, लालपुर, बरियातू सहित अन्य स्थानो से भक्तों की सेवा में जगह-जगह स्टाल लगाये गये हैं।

भक्तों की सेवा के लिये ठंडे पेय पदार्थ, आइसक्रीम, अंगूर, बुंदिया ,तरबूज, बिस्किट से लेकर भींगा चना और अन्य चीजों की व्यवस्था की गयी है।

रांची में रामनवमी का विशेष आकर्षण अलबर्ट एक्का चौक पर दिख रहा है। यहां पूरे शहर के अखाड़े महावीरी पताके और पारंपरिक हथियार के साथ पहुंचते हैं।

इसके बाद सीधे तपोवन मंदिर जाते हैं, वहां से पूजा-अर्चना के बाद अपने अपने घर को लौट जाते हैं।

Share This Article