HomeUncategorizedराष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने द्वारका मंदिर में की भगवान द्वारकाधीश की पूजा...

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने द्वारका मंदिर में की भगवान द्वारकाधीश की पूजा अर्चना

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

द्वारका/अहमदाबाद: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रामनवमी के शुभ अवसर पर द्वारका जगत मंदिर में भगवान श्री द्वारकाधीश के दर्शन कर पूजा अर्चना की।

राष्ट्रपति ने भगवान द्वारकाधीश से देश के लोगों की सुरक्षा, समृद्धि और कल्याण की प्रार्थना की।

रविवार को राष्ट्रपति कोविंद अपने पूरे परिवार के साथ द्वारका के द्वारकाधीश मंदिर पहुंचे। जगत मंदिर में पुजारी दीपकभाई, हेमलभाई और मुरलीभाई ने राष्ट्रपति कोविंद को भगवान द्वारकाधीश की चरण पादुका की पूजा करवाई। इस मौके पर राज्यपाल आचार्य देवव्रत भी उनके साथ थे।

इस मौके पर राष्ट्रपति कोविंद और राज्यपाल सहित गणमान्य व्यक्तियों को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के क्षेत्रीय निदेशक नंदिनी भट्टाचार्य ने मंदिर की वास्तुकला और इतिहास के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

इससे पूर्व श्री द्वारकाधीश मंदिर ट्रस्ट की ओर से जिला कलेक्टर एमए पंड्या, ट्रस्टी धनराजभाई नथवानी, जिला पुलिस प्रमुख नितेश पांडे आदि ने राष्ट्रपति का स्वागत किया।

इस मौके पर राज्य मंत्री विनोद मोरडिया, जिला पंचायत अध्यक्ष रजीबेन मोरी, द्वारका नगरपालिका अध्यक्ष ज्योतिबेन समानी, डीडीओ डीजे जडेजा, पुलिस प्रमुख नितेश पाण्डेय सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

spot_img

Latest articles

झारखंड शराब घोटाला: गुजरात से एसीबी की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी का निदेशक गिरफ्तार

रांची: झारखंड में सामने आए शराब घोटाले के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी)...

नक्सल विरोधी रणनीति को और मजबूत करेगी झारखंड पुलिस, आईजी करेंगे रेंजवार समीक्षा बैठक

Ranchi : झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान और विधि-व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के...

मार्ग पर दर्दनाक हादसा, स्कूल प्रिंसिपल की मौत से मचा हड़कंप

रांची/ गुमला : रांची–गुमला मुख्य सड़क पर जुरा के पास शुक्रवार देर रात एक...

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

खबरें और भी हैं...