मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सिदो-कान्हू को जयंती पर किया नमन

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

साहेबगंज: शहीद सिदो-कान्हू की जयंती पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को बरहेट के भोगनाडीह पहुंचे।

भोगनाडीह के पार्क में आयोजित शहीद सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद मुख्यमंत्री भोगनाडीह स्थित शहीद के आवास पहुंचे।

यहां शहीद के वंशज मंडल मुर्मू, भादो मुर्मू समेत अन्य से मिलकर उन लोगों का हालचाल जाना। हालांकि सिदो-कान्हू की जयंती के मौके पर पूर्व में यहां कई कार्यक्रम का आयोजन होना तय हुआ था, लेकिन राज्य में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की घोषणा होने के बाद कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया गया।

इसके बाद मुख्यमंत्री शहीद सिदो-कान्हू के क्रांति स्थल बरहेट के पंचकठिया पहुंचे। यहां पारंपरिक रीति- रिवाज से पूजा-अर्चना की तथा यहां बने शहीद स्थल पर पुष्प-माला अर्पित की।

यहां प्रतिनिधि पंकज मिश्रा ने मुख्यमंत्री को शहीद के क्रांति स्थल को और सुसज्जित करवाने की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री यहां से पतना प्रखंड में बने झामुमो कार्यालय के लिए रवाना हो गए, जहां देर शाम वे पतना के सुप्रसिद्ध बिंदु धाम मंदिर पहुंचे और मां के दरबार में हाजिरी लगाई। दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को पतना स्थित पार्टी कार्यालय में मुख्यमंत्री कार्यकर्ताओं से मिलेंगे।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। बरहेट से लेकर बरहरवा तक जगह-जगह चेक पोस्ट बनाए गए हैं।

सुरक्षा को लेकर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और पदाधिकारियों के साथ मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं।

Share This Article