रामगढ़ में महुआ चुनने गई थी महिला, हाथी ने कुचल कर मार डाला

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़: कुजू ओपी क्षेत्र के बड़की डूंडी में मंगलवार को एक जंगली हाथी ने महुआ चुनने गई महिला को कुचल कर मार डाला। जबकि महुआ चुन रही अन्य महिलाएं भागकर किसी तरह अपनी जान बचायी।

घटना की सूचना पाकर पहुंचे वनरक्षी सुनील कुमार, नितेश कुमार मुंडा, पवन कुमार अग्रवाल एवं आनंद कुमार ने जानकारी लेते हुए सहायता के तौर पर परिजनों को 10 हजार रुपए दिया।

लेकिन ग्रामीणों ने सरकार द्वारा च्ज्ञश्र लाख रुपए दिए जाने का जो प्रावधान होने की बात कही। उसके तहत तत्काल करीब 50 प्रतिशत रूपए देने की मांग पर अड़ गए।

बाद में वन कर्मियों एवं मुखिया प्रतिनिधि शोभा महतो, भोलेश्वर महतो, रामसेवक महतो, सूबेदार महतो, वीरू महतो, तापेश्वर महतो समेत कई अन्य लोगों की मौजूदगी में वार्ता हुई।

जिसमें वन कर्मियों द्वारा कहा गया कि तत्काल सहायता के तौर पर 25000 हजार रुपए दिया जा रहा है। एक लाख का चेक 10 दिनों के अंदर दिया जाएगा।

बाकी जो शेष राशि है वह सभी कागजी प्रक्रिया को पूरा करने के बाद मृतक के आश्रित परिवार के खाते में भेज दिया जाएगा।

जिसके बाद सहायता राशि मृतिका के पति को सौंपा गया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए शव को उठाया गया।

इधर ग्रामीणों ने भी वन विभाग के समक्ष हाथियों से होने वाली समस्याओं से अवगत कराया। जिस पर विभाग से जल्द से जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया।

महुआ चुनने निकली थी पिंकी देवी

जानकारी के अनुसार बड़की डूंडी निवासी पिंकी देवी (38 ) पति बासुदेव महतो सुबह करीब चार बजे महुआ चुनने के लिए घर से निकली थी।

जब वह रखाबारी अपने महुआ पेड़ के समीप 4:30 बजे पहुंच कर महुआ चुनने लगी, तभी हाथी ने अपनी तेज गर्जना के साथ महिला को सुंढ से पकड़ कर घसीटने लगा।

साथ ही महिला को पटक कर मार डाला। घटना के बाबत क्षेत्र के आस-पास के लोग बड़ी तादाद में पहुंच गए।

Share This Article