HomeUncategorizedअब OLA 10 मिनट में करेगा खाना घर पर डिलीवर

अब OLA 10 मिनट में करेगा खाना घर पर डिलीवर

Published on

spot_img
spot_img

मुंबई: आपको यदि बहुत जोर की भूख लगी है, और खाना खाने का मन हैं, तब टेंशन मत लीजिए।

ओला आपको 10 मिनट में खाना घर पर डिलीवर कर देगी। कंपनी ने इस सर्विस का ट्रायल भी शुरू कर दिया है।

जबकि कुछ दिन पहले फूड डिलीवरी कंपनी जौमेटो भी इस तरह की सर्विस स्टार्ट करने की बात कर चुकी हैं।

और स्विगी भी इसकी तैयारी कर रही है। ओला ने बेंगलुरू में अपनी इस नई सर्विस की टेस्टिंग शुरू की है।

खाने की फास्ट डिलीवरी के लिए कंपनी अपनी ग्रॉसरी डिलीवरी सर्विस ओला डोस का इस्तेमाल कर रही है। हालांकि अभी इस सर्विस के मेन्यू में लिमिटेड खाने की चीज ही उपलब्ध हैं।

ओला ने अपनी 10 मिनट फूड डिलीवरी सर्विस में खिचड़ी, पिज्जा और काठी रोल जैसे आइटम को शामिल किया है।

कंपनी का दावा है कि उसका खाना एक दम ताजा बना होगा। ओला ने कुछ साल पहले फूड डिलीवरी कंपनी फूडपाड का अधिग्रहण भी किया था।

इसके अलावा ओला अपनी ओला फूड नाम की कंपनी के अंडर खिचड़ी एक्सपेरिमेंट, पराठा एक्सपेरिमेंट, बिरयानी एक्सपेरिमेंट और नाश्ता एक्सप्रेस नाम से किचन भी चलाती है।

सर्विस को लिमिटेड एरिया में ही स्टार्ट करेगी

हालांकि फूड डिलीवरी कंपनियां लगातार 10 मिनट में खाना डिलीवर करने की सर्विस पर ध्यान लगा रही हैं। लेकिन इस लेकर उन्हें कई तरह की आलोचनाओं को झेलना पड़ रहा है।

बीते दिनों जब जौमेटो ने इस सर्विस को शुरू करने की बात कही थी, तब लोगों ने फूड डिलीवरी पार्टनर्स की सेफ्टी और उन पर पड़ने वाले दबाव को लेकर चिंता जताई थी।

इस पर जौमेटो ने कहा कि वहां इस सर्विस को लिमिटेड एरिया में ही स्टार्ट करेगी। साथ ही मेन्यू में भी ऐसी चीजों को शामिल किया जाएगा जिन्हें जल्द से जल्द तैयार करके डिलीवर किया जा सके।

इससे पहले ग्रॉसरी ने जब 10 मिनट में ग्रॉसरी डिलीवर करने की सर्विस शुरू करने की बात कही थी, तब भी कंपनी को ऐसी ही आलोचना झेलनी पड़ी थी।

Latest articles

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित, AIIMS दीक्षांत समारोह की तारीख भी बदलेगी

Deoghar visit postponed: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का 10 और 11 जून को प्रस्तावित देवघर...

झारखंड : बारिश की कमी से गर्मी और उमस में इजाफा, 10 जून के बाद राहत की उम्मीद

Weather News: झारखंड में बारिश नहीं होने से गर्मी ने फिर से जोर पकड़...

‘मैन मम्स’ से गले लगकर तनाव हो जाती है दूर!, 5 मिनट के लिए 600 रुपये, महिलाओं में बढ़ती डिमांड

Relieves Stress: चीन में इन दिनों एक अनोखा चलन जोर पकड़ रहा है, जहां...

ABC न्यूज इंटरव्यू में राष्ट्रपति ट्रंप का तीखा हमला, कहा- “मस्क ने खोया दिमाग”

President Trump's scathing attack: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार सुबह ABC न्यूज के...

खबरें और भी हैं...