आदिवासी और सदानों के बीच एकता को मजबूत करता है मंडा पर्व: कोचे मुंडा

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी : तोरपा प्रखंड के कसमार गांव में शुक्रवार को शिवोपासना का पर्व मंडा की शुरुआत विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के साथ हुई।

समारोह में तोरपा के विधायक कोचे मुंडा बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थे।

उन्होंने कहा कि भगवान शिव की आराधना का त्योहार मंडा झारखंड में सामाजिक सौहार्द और आदिवासी और मूलवासियों के बीच सदानों के बीच एकता को मजबूत करता है और यह इसका सबसे बड़ा माध्यम भी है।

मंडा एक ऐसा त्योहार है, जिसे आदिवासी और सदान समान आस्था और विश्वास के साथ मनाते हैं।

विधायक ने मंडा पर्व की सफल व्यवस्था के लिए वार्षिक मंडा पूजा आयोजन समिति कसमार को धन्यवाद दिया। मौके पर भाजपा तोरपा मंडल के मंत्री महावीर साहू, प्रखंड सांसद प्रतिनिधि भागीरथ राय, जगदीश मांझी के अलावा कसामर गांव के ग्रामीण उपस्थित थे।

Share This Article