रांची में पोषण अभियान कार्यक्रम का आयोजन

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की ओर से मंगलवार को रांची के चुटिया स्थित महादेव मंडा में पोषण अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश उपस्थित थे।

इस अवसर पर दीपक प्रकाश ने कहा कि इस कार्यक्रम को प्रदेश से लेकर मंडल तक चलाया गया ताकि कुपोषण को जड़ से मिटाया जा सके।

इस कार्यक्रम में बच्चे, धात्री महिलाएं, गर्भवती माताओं को पोषण युक्त खाद्य सामग्री का वितरण किया गया तथा प्रदेश में जितने भी आंगनवाड़ी हैं सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर पौष्टिक आहार का वितरण किया गया।

मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर ने कहा कि स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण तभी कर पाएंगे, जब हमारे बच्चे स्वस्थ होंगे। इसलिए बच्चों को कुपोषण से मुक्त कराना हम लोगों की जिम्मेवारी है जिससे हम एक बेहतर परिवार, समाज तथा राष्ट्र का निर्माण कर सके।

इस मौके पर रांची के सांसद संजय सेठ, राष्ट्रीय मंत्री सह रांची की मेयर आशा लाकड़ा, विधायक सीपी सिंह, नवीन जयसवाल आदि उपस्थित थे।’

Share This Article