दुमका में आग से झुलसी महिला की इलाज के दौरान मौत

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: आग से झुलसी 38 वर्षीय महिला की इलाज के दौरान फुलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत हो गई।

मृतक महिला जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के कसिया दुम गांव निवासी संजू हांसदा है।

जानकारी के अनुसार महिला खाना बनाने के दौरान झुलस गई थी। उसे गंभीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इलाज के दौरान सोमवार को देर रात उसकी मौत हो गई।

मामले में नगर थाना पुलिस मृतिका के बेटे माणिक मुर्मू के बयान पर यूडी केस दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।

Share This Article