HomeUncategorizedअगर दंगे रोकने हैं तो बीजेपी के मुख्यालय और गृह मंत्री के...

अगर दंगे रोकने हैं तो बीजेपी के मुख्यालय और गृह मंत्री के घर पर चलाइए बुलडोजर : राघव चड्ढा

Published on

spot_img

नई दिल्ली : आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए गृह मंत्री के घर बुलडोजर चलाने की मांग की है।

राघव चड्ढा ने बुधवार को कहा कि देशभर में जगह-जगह दंगे भारतीय जनता पार्टी करवा रही है। सरेआम बीजेपी बुलडोजर चला रही है।

अगर भारत देश में दंगे रोकने हैं, तो बीजेपी के मुख्यालय पर बुलडोजर चलाइए हम गारंटी देते हैं कि अगर भाजपा के मुख्यालय पर बुलडोजर चलेगा, तो दंगे रुक जाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि यही लोग दंगे कराते हैं।

राघव ने आरोप लगाया है कि दिल्ली दंगे का मुख्य अभियुक्त अंसार बीजेपी का नेता है, लेकिन बीजेपी ने इन आरोपों को गलत करार दिया है।

गृह मंत्री खुद ये दंगे करवा रहे है

राघव चड्ढा ने कहा कि दिल्ली में आए दिन ये लोग दंगे करवाते हैं। 2020 में नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में दंगे हुए। आज जहांगीरपुरी में दंगे हुए हैं। गृह मंत्री खुद ये दंगे करवा रहे हैं।

अगर बुलडोजर चलाना है, तो गृह मंत्री जी के घर पर चलाइए, उससे दंगे रुकेंगे। दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में एनडीएमसी ने अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई शुरू की थी।

लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल इस पर रोक लगा दी है और यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया है। इस मामले में अगली सुनवाई कल यानी गुरुवार को होगी।

राघव चड्ढा ने आरोप लगाया कि पिछले आठ सालों में बीजेपी ने जगह-जगह पूरे देश में सबसे ज्यादा तादाद में बांग्लादेशी और रोहिंग्या को बसाया है। उनका इस्तेमाल करके दंगे करने के लिए ये किया गया।

राघव चड्ढा ने कहा कि बीजेपी पिछले 15 वर्षों से नगर निगम में है

राघव चड्ढा ने कहा कि बीजेपी पिछले 15 वर्षों से नगर निगम में है। उन्होंने कहा, आज जो ये गैर कानूनी निर्माण को तोड़ने गए हैं, तो मैं कहता हूँ कि इसके साथ-साथ बीजेपी के उन नेताओं के घर भी तोड़ने चाहिए, जिन नेताओं ने पैसे खाकर, रिश्वत लेकर ये अवैध निर्माण कराया।

इस बीच दिल्ली प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा है कि जहांगीरपुरी में हुई हिंसा में पकड़े दंगाइयों को आम आदमी पार्टी का संरक्षण प्राप्त है।

spot_img

Latest articles

लोअर बाजार थाने के ASI, हवलदार और सिपाही सस्पेंड, भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, SSP बोले…

Ranchi News: झारखंड पुलिस में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती का नया दौर शुरू हो...

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...

खबरें और भी हैं...