Latest Newsझारखंडरांची में यहां स्कूल बस में लगी आग, मची अफरा-तफरी

रांची में यहां स्कूल बस में लगी आग, मची अफरा-तफरी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: राजधानी रांची के लालपुर इलाके में बुधवार को एक स्कूल बस में आग लग गयी। गनीमत रही कि हादसे के वक्त बस में बच्चे मौजूद नहीं थे।

हालांकि, इसकी चपेट में आने से एक कार भी राख हो गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

बताया गया है कि रांची के लालपुर थाना क्षेत्र स्थित गैरेज में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक स्कूल बस में आग लग गई।

बस से बच्चों को उतारने के बाद हर दिन की तरह ड्राइवर बस को गैराज में पार्क कर दिया। वह पास में ही चाय पीने लगा।

इस बीच बस में आगे की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते बस आग का गोला बन गई। लोग पानी लेकर बस की तरफ आग बुझाने के लिए दौड़े लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। बस का पुर्जा-पुर्जा आग में जलकर राख हो गया।

पुलिस ने डीटीओ से बस की जांच में मदद मांगी है

बस से निकल रही आग की लपटों की वजह से पास में खड़ी कार भी जलकर राख हो गई। बस ड्राइवर ने बताया कि इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता, बस जलकर राख हो गई।

बताया जाता है कि बस काफी पुरानी थी। पूरे मामले को लेकर लालपुर थाना की तरफ से डीटीओ को भी रिपोर्ट भेजी गई है। पुलिस ने डीटीओ से बस की जांच में मदद मांगी है।

पुलिस का कहना है कि पता लगाया जा रहा कि बस में आग किन कारणों से लगी। यह बस रांची के सुरेंद्रनाथ स्कूल में चलाई जा रही थी।

spot_img

Latest articles

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पुलवामा हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि दी

जम्मू : जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पुलवामा में 2019 में आज...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम में मोरन ईएलएफ और अन्य परियोजनाओं का आज करेंगे उद्घाटन

गुवाहाटी: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को असम के अपने एक दिवसीय दौरे में मोरन...

Maxizone चिट फंड घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई

Maxizone Chit Fund Scam: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने Maxizone चिट फंड घोटाले में बड़ी...

झारखंड के विस्थापितों की आवाज दिल्ली तक पहुंची

Voice of the Displaced Reached Delhi: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और राष्ट्रीय सचिव Amba...

खबरें और भी हैं...