Ranchi : पति ने गर्भवती पत्नी को पेट में मारा, गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: सुकुरहुट्टू निवासी अख्तर शाह पिता मुख्तार शाह पर अपनी गर्भवती पत्नी अनीशा खातून (20 साल) को बुरी तरह मारपीट करने का आरोप है। घटना 18 अप्रैल को हुई है। पेट में चोट लगने से चार माह के गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई।

घायल अवस्था में पिता ने सदर अस्पताल में अनीशा को भर्ती कराया। डॉक्टरों ने चिंताजनक स्थिति देख कर रिम्स रेफर कर दिया। वहां ऑपरेशन कर मृत बच्चे को निकाल दिया गया है।

मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

लेकिन महिला का रक्तश्राव अभी तक नहीं रुका है। बताया गया कि पुलिस के नहीं पहुंचने से इलाज भी अस्पताल द्वारा शुरू नहीं किया गया है। अनीशा पिता नजीरुद्दीन अंसारी कनभीठा निवासी का विवाह दो साल पहले हुआ था।

लेकिन लगातार उससे दहेज की मांग की जाती थी। विरोध करने पर उसके साथ अकसर मारपीट की जाती थी।

सास फरजाना, देवर अकबर और पति अख्तर शाह के विरुद्ध महिला के पिता ने कांके थाने में बुधवार को मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article