रांची में पत्नी का हत्यारा पति लातेहार से गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के चान्हो थाना पुलिस ने पत्नी सावित्री देवी की हत्या का आरोपित पति रमेश महली को गिरफ्तार किया है। घटना में प्रयुक्त सिलवट को पुलिस ने बरामद किया है।

ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि बीते 18 अप्रैल की रात रमेश महली ने पत्नी सावित्री देवी को सिलवट से मारकर हत्या कर दिया था।

हत्या के बाद रमेश वहां से फरार हो गया था। उसे रमेश महली को लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के बरवाटोली स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया।

स्वीकारोक्ति में अपनी संलप्तिता स्वीकार किया है

उसने अपने स्वीकारोक्ति बयान में इस घटना में अपनी संलप्तिता स्वीकार किया है। दोनों के बीच हुए विवाद में गुस्से में हत्या करने की बात पूछताछ में उसने बतायी है।

एसपी ने बताया कि छापेमारी टीम में सुनील कुमार, इमरान अहमद खां अग्नेश किस्कू और लोरेंस आईन्द सहित सशस्त्र बल शामिल थे।

Share This Article