झारखंड में यहां मुण्डन संस्कार में भोज खाने के बाद 30 से अधिक बीमार, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी: जिले के मुरहू थाना क्षेत्र के हस्सा गांव में मुण्डन संस्कार का भोज खाने के बाद 30 से अधिक लोग बीमार पड़ गये।

सभी को देर रात सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एक को छोड़ कर सभी की स्थिति सामान्य है।

जानकारी के अनुसार बुधवार को हास्सा गांव के राधेश्याम नायक के घर मुण्डन संस्कार का कार्यक्रम था। रात को वहां भोज का आयोजन किया गया था।

एक मरीज ने बताया कि बुंदिया खाने के एक घंटे के बाद बाद सभी को उल्टी होने लगी। आनन-फानन में सभी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

60 वर्षीय महिला की स्थिति में सुधार नहीं हुआ

मामले की जानकारी मिलते ही जिला सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार ने सिविल सर्जन डॉक्टर बिग्गा और मुरहू पीएचसी प्रभारी से बात कर सभी को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने का आग्रह किया।

चिकित्सकों ने बताया कि देर रात हस्सा गांव से फूड प्वाइजनिंग के 300 लोग अस्पताल पहुंचे थे। उनमें कुछ लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

कुछ लोग अभी अस्पताल में भर्ती हैं। केवल एक 60 वर्षीय महिला की स्थिति में सुधार नहीं हुआ।

Share This Article